Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

सड़क हादसे में कोलकाता पुलिस के एएसआई की मौत

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शाहबुद्दीन बाइक चलाकर अपने क्वार्टर की ओर जा रहे थे। बैरामपुर के पास एक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया एएसआई की कमर के ऊपर से गुजर गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

12 Dec 2025

सड़क हादसे में कोलकाता पुलिस के एएसआई की मौत

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के बैरामपुर में सड़क हादसे में कोलकाता पुलिस के एक एएसआई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शाहबुद्दीन बिस्वास (45) के तौर पर हुई है जो भांगड़ डिवीजन के डीसी कार्यालय में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वे कोलकाता की बॉडीगार्ड लाइन स्थित पुलिस क्वार्टर में रहते थे। गुरुवार को ड्यूटी खत्म कर क्वार्टर लौटते समय वे सड़क हादसे का शिकार हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शाहबुद्दीन बाइक चलाकर अपने क्वार्टर की ओर जा रहे थे। बैरामपुर के पास एक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया एएसआई की कमर के ऊपर से गुजर गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही डीसी सैकत घोष सहित भांगड़ डिवीजन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घातक ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन उसका चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद बासंती हाईवे पर अस्थायी रूप से वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। शव को जल्दी हटाकर स्थिति सामान्य की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सड़क हादसे में कोलकाता पुलिस के एएसआई की मौत
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शाहबुद्दीन बाइक चलाकर अपने क्वार्टर की ओर जा रहे थे। बैरामपुर के पास एक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक का पहि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News